बुधवार, 12 जून 2019

भाजपा ने किया संसदीय कार्यसमिति का गठन

बीजेपी ने किया संसदीय कार्यसमिति का गठन


 नई दिल्ली ! बीजेपी ने संसद का सत्र शुरू होने से पहले अपनी संसदीय कार्यसमिति का गठन कर दिया है। राज्यसभा में थावरचंद गहलोत को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह पर सदन का नेता बनाया है। उच्च सदन में पार्टी के संसदीय दल के उप नेता रेल मंत्री पीयूष गोयल होंगे। इसके अलावा लोकसभा में पार्टी के उप नेता राजनाथ सिंह होंगे। सदन के नेता प्रधानमंत्री होते हैं।


इसके अलावा सरकार के चीफ विप प्रहलाद जोशी होंगे, जबकि लोकसभा में डेप्युटी चीफ विप अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है। राज्यसभा में डेप्युटी चीफ विप की जिम्मेदारी वी. मुरलीधरण को दी गई है। लोकसभा में पार्टी के चीफ विप की जिम्मेदारी डॉ. संजय जायसवाल को दी गई है। राज्यसभा में यह जिम्मेदारी नारायण लाल पंचारिया के कंधों पर होगी।


इसके अलावा पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोपाल शेट्टी को दी गई है। गोपाल शेट्टी ने उत्तर मुंबई सीट से उतरीं अमिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को चुनावी समर में मात दी थी। मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में उतरी थीं।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...