मंगलवार, 7 मई 2019

दिग्विजय ने जीत के लिए किया यज्ञ

दिग्विजय ने जीत के लिए किया यज्ञ 


 


लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एक से बढ़कर तरीके अपनाए जा रहे हैं। वोटरों को रिझाने के लिए नेता और उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर बयान दे रहे हैं। लेकिन भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अलग ही रास्ता अपना लिया है। उन्होंने चुनावी सभाएं करने के साथ-साथ पूजा पाठ में भरोसा जताया है और कंप्यूटर बाबा के साथ मंगलवार को पूजा-अर्चना की।


दिग्विजय सिंह ने भोपाल में अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ यज्ञ किया। यह यज्ञ कंप्यूटर बाबा ने करवाया। उन्होंने कंप्यूटर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान और कई साधु संत मौजूद थे। हजारों साधुओं ने उनके लिए हठ योग किया। खबर है कि साधु संत उनके समर्थन में रोड शो भी करेंगे। कंप्यूटर बाबा वही हैं जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में मंत्री का दर्जा दिया था। हालांकि कुछ महीने बाद मतभेद होने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।


गौरतलब है कि कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा नदी के तट पर 'नर्मदा संसद' का आयोजन किया था। इस संसद में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में साधु-संत यहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बात कही। साथ ही कहा था, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...