रविवार, 12 मई 2019

असली राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन?

 असली राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन ?


सतना ! ओपी तीसरे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कुलदीप भारद्वाज हैं या पं. मोहनलाल तिवारी ? सोशल मीडिया में यह सवाल इन दिनों चर्चा का अच्छा खासा विषय बना हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कुलदीप भारद्वाज से जुड़े पदाधिकारी पं. गजेंद्र शर्मा जहां अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को अपना रजिस्टर्ड संगठन बताते हैं, तो वहीं खुद को इस संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने वाले पं. मोहनलाल तिवारी इसी संगठन को अपना बताते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के असली राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है ?


सनसनीखेज किस्म के इस मामले में 'साहब सलाम विन्ध्य' ने जब पं. कुलदीप भारद्वाज के संगठन से जुड़े पदाधिकारी पं. गजेंद्र शर्मा से स्पष्टीकरण चाहा तो उन्होंने दो टूक कहा कि उनका संगठन असली है और इसकी असलियत के उनके पास प्रमाण भी हैं। उन्होंने खुले शब्दों में पं. मोहनलाल तिवारी के संगठन को फर्जी बताया। प्रदेश महामंत्री पं. गजेंद्र शर्मा ने कहा यह सच है कि पं. मोहनलाल तिवारी और उनकी टीम में शामिल लोग उनके इस संगठन से जरूर जुड़े रहे, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों के चलते उन्हें संगठन से बाहर कर दिया गया। अब वे हमारे इस रजिस्टर्ड संगठन को अपना बता खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर समाज को गुमराह करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अपनी सफाई में उन्होंने हाईकोर्ट से संगठन को मिले एक आदेश की प्रति भी व्हाट्सएप पर पेश की और कहा वक्त आने पर वे संगठन का हर दस्तावेज प्रेस को उपलब्ध करवा देंगे। उधर पं. मोहनलाल तिवारी भी इस संगठन को अपना बताते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद वे 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' में संगठन के कथित सनसनीखेज सच का खुलासा करेंगे। उन्होंने अपनी बात को विराम देते हुए कहा कि उनके पास भी रजिस्टर्ड संगठन के दस्तावेज उपलब्ध हैं।


ऐसे आया मामला सुर्खियों में
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन का मामला सोशल मीडिया में तब सुर्खियों में आया, जब एक ही नाम से संचालित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कुलदीप भारद्वाज ने सतना के रामावतार त्रिपाठी को पद से निष्काषित किया और फिर इसी नाम के संगठन के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. मोहनलाल तिवारी द्वारा रामावतार त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया। पं. मोहनलाल तिवारी के संगठन में मनोनीत राष्ट्रीय महामंत्री रामावतार त्रिपाठी कहते हैं कि सतना में तो इसी नाम से ब्राह्मण समाज के कई संगठन चल रहे हैं। लेकिन कोई भी संगठन अपनी संस्था का पंजीयन नहीं दिखा पा रहा है।universalexpress.page


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...