शनिवार, 27 अप्रैल 2019

मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर पहुंचाया गया

मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर पहुचाया गया


संवाददाता-विवेक चौबे


कांडी(गढ़वा) ! लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सभी कलस्टर सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर पहुचाया गया। बीडीओ-गुलाम समदानी ने अपने देखरेख में प्रखंड मुख्यालय से सभी 6 कलस्टरों के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों के लिए व्हीलचेयर रवाना किये।प्रखंड मुख्यालय से व्हीलचेयर रवाना करने के बाद बीडीओ-गुलाम समदानी ने प्रखंड के सभी 6 कलस्टरों सहित कई मतदान केन्द्रों का भ्रमण भी किये। उन्होंने कलस्टर प्रभारी को उपलब्ध करवाये गये सभी व्यवस्था को बरकरार रखने का निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कलस्टर पर पहुंचने वाले मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था किया गया है। साथ ही कहा की दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर- कई कर्मी उपस्थित थे।universalexpress.page


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...