बुधवार, 3 अप्रैल 2019

जनता के सामने होगा भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा

विशेष रिपार्ट, लोनी॥ संपूर्ण भारत गणराज्य आम चुनाव में व्यस्त है। लोकतंत्र के महापर्व में सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिएप्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बने और जागरूक नागरिक बनने का प्रयास करते रहे। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगरपालिका भ्रष्टाचार से किस प्रकार ओत-प्रोत है? यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। कमीशन खोरी के खेल में नगर के मूल विकास को गर्त में धकेल दिया गया है। जितना धन नगर के विकास के लिए प्रस्तावित होता है, उस धन का आधा भाग भ्रष्टाचार द्वारा बदर-बाट कर लिया जाता है! ऐसी अवस्था में विकास की बात करना पूरी तरह बेईमानी होगीअधिशासी अधिकारी और चेयरमैन की काली करतूत का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है! निर्दोष जनता आखिरकार किस बात का दंड भुगत रही है ?जनता के धन पर जो लोग हाथ साफ कर रहे हैं शायद वे इस बात से अनजान है कि जनता जनार्दन होती है! यूनिवर्सल एक्सप्रेस इस भ्रष्टाचार की एक-एक कड़ी से जनता को रूबरू कराएगा ही साथ-साथ दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई को करने का प्रयास भी करता रहेगा! जिस प्रकार नगर पालिका में पंजीकृत ठेकेदार राजू गर्ग ने कमीशन खोरी का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने बयान किया है। ठीक उसी प्रकार नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी भी इस भ्रष्टाचार की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। यह एक कड़वा सच है ,नगर पालिका परिषद की परिभाषा बदलने का काम किया जा रहा है200 करोड़ से अधिक रुपये नगर पालिका में कार्यरत अधिशासी अधिकारी और भाजपा चेयरमैन ने हड़प कर लिया है। हालांकि अब किसी की तानाशाही नहीं चलेगी और दोषियों को जनता की पाई पाई का हिसाब देना ही होगा। सूत्रों की मानें तो सांसद जनरल वीके सिंह के द्वारा नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच की लिखित कार्रवाई जिला प्रशासन से की गई थी। बाद में जांच वापस ले ली गई। वजह चाहे जो भी रही हो, जांच कराना एवं जांच को वापस लेना कई प्रश्नों को जन्म देता है! हालांकि इस रहस्य को उजागर करने का प्रयास किया जाएगा। जनता को यह बात समझनी होगी कि जो व्यक्ति अपराध से नाता रखता है। वह सभ्य समाज में नजरें उठाकर नहीं नजर उठाकर नहा रह सकता है। साथ साथ उसका अपराध बोध उसके चहर पर स्पष्ट दिखाई भी देता रहता हैजिस प्रकार चदन को छू लेने से सुगध साथ चली आती है ,ठीक उसी प्रकार गंदगी को दगी का छूने से दुर्गंध का साथआना लाजमी होता है!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...