रविवार, 14 अप्रैल 2019

अंत्योदय से भारत उदय' साकार कर रही है भाजपा

'अंतोदय से भारत उदय' साकार कर रही है भाजपा सरकार


लोनी !लोनी के बुद्ध नगर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव जी राम जी आंबेडकर की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई। क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर व पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब ने आमजनमानस को एकसमान संवैधानिक अधिकार देकर देश में लोकतंत्र की नींव रखी है। आज हम बाबा साहेब के कारण ही जाति उन्मूलक समाज की स्थापना कर पाए है। डॉ. अंबेडकर जी ने जाति और अन्य पूर्वाग्रहों से मुक्त आधुनिक भारत के निमार्ण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे, वे एक ऐसा समाज चाहते थे जहां महिलाओं व कमजोर वर्गों को समान अधिकार प्राप्त हों। आज देश का कोई भी नागरिक देश के सर्वोच्च पद को हासिल कर सकता है वरना पहले राजा का बेटा ही राजा बनने का अधिकार रखता था। आज बाबा साहेब के मूलमंत्र को देश व प्रदेश की सरकार पूरा कर रही है। बिना भेदभाव के बाबा साहेब के अंतोदय से भारत उदय के सपने को साकार कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहेब से जुड़े स्मृतियों को संजो कर अम्बेडकर पंच तीर्थ का निर्माण किया है जो आजतक किसी सरकार ने नहीं किया। मोदी जी ने दलित, शोषित और वंचितों को सशक्त करने का कार्य किया है। वहीं बाबा साहब के नाम पर दूसरी पार्टी सिर्फ अपना राजनीतिक हितों को साधती रहीं। इस दौरान सेक्टर प्रभारी डॉ. टी.एस पाल, किसान जिलाउपाध्यक्ष गल्लू प्रधान निठोरा, हाजी मोहम्मद अली, चंद्रपाल जाटव, डॉक्टर रोहित, डॉक्टर मिथिलेश सिंह आदि उपस्थित रहें।
universalexpress.page


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...